जज (न्यायधीश)कैसे बने ? Judge Kaise Bane | जानें Judge Salary , Qualification

Judge kaise Bane :- देखिए हममें से बहुत सारे लोगो का जिंदगी में कुछ न कुछ लक्ष्य जरूर होता हैं। कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई इंजीनियर। इन्ही में से कुछ लोग ऐसे भी होते है जो जज बनना चाहते है व देश के प्रति एक जज (न्यायधीश) रूप में अपनी सेवा प्रदान करना चाहते है। तो दोस्तों यह लेख उन्ही लोगो के लिए है जो इंटरनेट पर सर्च करते रहते है कि Judge kaise bane लेकिन उन्हें कहीं पर भी सटीक जानकारी नहीं मिल पाती।

तो दोस्तों अगर आप भी जज (न्यायधीश) बनना चाहते है तो आपको 12वीं कक्षा के बाद LLB की डिग्री प्राप्त करनी होगी। आप ग्रेजुएशन के बाद भी यह डिग्री कर सकते है। उसके बाद आपको राज्य सरकार द्वारा निकली गयी जज की भर्ती के लिए आवेदन करना पड़ेगा। उसके बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आप एक जज (न्यायधीश) के रूप में सेवा दे सकते है।

Judge कौन होता है?

जज को सविंधान का संरक्षक भी कहा जाता है जिसका कार्य दोनों पक्षों द्वारा दिए गए गवाहों / दलीलों को सुन्ना, साक्ष्यों को परखना और दोनों पक्षों को सुनकर सविंधान के आधार पर सही निर्णय करना होता है। एक जज का कार्य निष्पक्ष होकर न्याय दिलाना होता है। जज अकेले या अपनी बैठक के साथ विचार करके किसी न्यायालय की कार्यवाही की अध्यक्षता करता है।

जज कैसे बने? | Judge Kaise Bane

भारत में जज बनने के लिए आपको सबसे पहले बारहवीं कक्षा के बाद LLB की डिग्री हासिल करनी होगी। बारहवीं के बाद LLB की डिग्री का कोर्स 5 साल का होता है। आप चाहते हो ग्रेजुएशन के बाद भी LLB का कोर्स कर सकते है जिसकी अवधि 3 साल की होती है।

LLB की डिग्री करने के बाद प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा निकाली गई जज (न्यायधीश) की भर्ती के लिए आपको आवेदन करना होगा। कुछ राज्यों में जज (न्यायधीश) की भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा की जाती है वहीँ कुछ राज्यों में यह भर्ती उच्च न्यायालय द्वारा संचालित की जाती है।

परीक्षा के लिए आवेदन करने के पश्चात आपको न्यायिक सेवा परीक्षा व इंटरव्यू पास करनी होती है जो राज्य की उच्च न्यायालय या राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल होने के पश्चात आपको एक साल की ट्रेनिंग व कुछ महीने Senior Judge के साथ बीताने के पश्चात आपको सिविल जज जूनियर डिवीज़न के पद पर नियुक्त किया जाता है।

(Judge Kaise Bane) Step By Step आसान शब्दों में :-

  • सबसे पहले बारहवीं कक्षा के बाद LLB की डिग्री हासिल करनी होगी।
  • LLB की डिग्री करने के बाद प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा निकाली गई जज (न्यायधीश) की भर्ती के लिए आपको आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करने के पश्चात आपको न्यायिक सेवा परीक्षा व इंटरव्यू पास करनी होती होगी।
  • उसके बाद ही आपको सिविल जज जूनियर डिवीज़न के पद पर नियुक्त किया जाता है।

ये भी पढ़े :- AIIMS में Admission कैसे ले ? जानें Fees , Qualification | AIIMS Me Admission Kaise Le

जज बनने के लिए आयु व योग्तया | Judge Banne ke liye Age and Qualification

  1. उम्मीदवार भारत देश का नागरिक होना चाहिए।
  2. आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से LLB की डिग्री होनी चाहिए।
  3. आवेदक को सविंधान की अच्छी समझ व जानकारी होनी चाहिए।
  4. व्यक्ति का नैतिक चरित्र अच्छा होना चाहिए।
  5. व्यक्ति की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

जज की भर्ती कैसे होती है?

जैसे की आपको ऊपर पता चल गया होगा कि जज (न्यायधीश) की भर्ती राज्य के हाई कोर्ट और लोक सेवा आयोग द्वारा न्यायिक सेवा परीक्षा (Judicial Service Exam) के माध्यम से करवाई जाती है। न्यायिक सेवा परीक्षा द्वारा जज की भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है।

  1. Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा)
  2. Mains (मुख्य परीक्षा)
  3. Interview
  • Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा) – जज (न्यायधीश) बनने के लिए सबसे पहले आपको प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। प्रारंभिक परीक्षा में आपके दो Objective Type पेपर होते है। पहला पेपर 150 अंको का होता है जिसके लिए आपको 2 घंटे का समय मिलता है। दूसरा पेपर 300 अंको का होता है जिसके लिए भी आपको समान 2 घंटे का समय मिलता है। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के पश्चात ही आप मुख्य परीक्षा देने के लिए योग्य पात्र बन सकते हैं।
  • Mains Exam (मुख्य परीक्षा) – प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मुख्य एग्जाम में आपको 5 पेपर देने होते है। प्रत्येक पेपर के लिए आपको 3 घंटे का निर्धारित समय दिया जाता है। पांचो पेपर 200-200 नंबर के होते है। मुख्य परीक्षा में पास होने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • Interview – इंटरव्यू इस परीक्षा का अंतिम चरण होता है जिसके बाद नंबरो के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाती है व योग्य उम्मीदवारों का चुनाव किया जाता है।

जज की सैलरी कितनी होती है ? | Judge Salary

अमूमन जो लोग न्याय प्रणाली व देश के प्रति अपनी सेवा देना चाहते है वो लोग पैसे देख कर इस प्रोफेशन में नहीं आते है। उनका पैसे से ज़्यादा अपने काम पर फोकस होता है। लेकिन फिर भी आपकी जानकारी के लिए बता दे की निचली न्यायपालिका में एक जज (न्यायधीश) की सैलरी 35,000 से 60,000 रुपए/महीना व उच्च न्यायालय में एक जज (न्यायधीश) की सैलरी 1,50,000 से 2,50,000 रुपए/महीना होती है।

जज की पावर | Power Of Judge

देखिए एक निर्णय किसी की ज़िन्दगी सुधार भी सकता है और किसी की ज़िन्दगी बर्बाद भी कर सकता है। ऐसे में एक जज (न्यायधीश) का कर्त्तव्य निष्पक्ष होकर अपनी शक्तियों का सदुपयोग करते हुए न्याय दिलाना होता है। वैसे तो जज के पास अनेक प्रकार के शक्तिया होती है लेकिन मुख्य पहलु हमने नीचे चर्चा की है।

  • न्यायिक स्वतंत्रता
  • आदेश या वारंट जारी करना
  • न्यायनिर्णयन
  • कानून की व्याख्या व पालन
  • केस प्रबंधन

FAQs (Judge Kaise Bane)

Q.1 Civil Judge Kaise Bane?

Ans. सबसे पहले LAW में ग्रेजुएशन की डिग्री (LLB) हासिल करे। उसके बाद भारत सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य में State Public Service Commission (राज्य लोक सेवा आयोग) PCS (J) के माध्यम से Judicial Services Examination का आयोजन करवाया जाता है जिसमे आवेदन करके आप Civil Judge बन सकते है।

Q.2 District Judge Kaise Bane?

Ans. Civil Judge के रूप में कम से कम 3 साल की सेवा देने के बाद आप District Judge बनने के पात्र बन जाते है।

Q.3 High Court Judge Kaise Bane?

Ans. भारत में किसी भी राज्य में आपको 10 वर्षो तक किस न्यायिक कार्यालय में सेवारत होना होगा। उसके पश्चात ही आप High Court Judge के लिए पात्र बन सकते है। यदि आपके पास 7 साल से अधिक वकालत का अनुभव है तब भी आप इसके लिए योग्य है परन्तु उसके लिए आपको Higher Judicial Service Exam के लिये अप्लाई करके उसको क्लियर करना होगा।

Q.4 Supreme Court Judge Kaise Bane?

Ans. वह भारत का नागरिक होना चाहिए। उसके पास LLB/LLM की डिग्री होनी चाहिए। वह कम से कम 5 साल के लिए हाई कोर्ट का जज (न्यायधीश) होना चाहिए या उसे 10 साल के लिए हाई कोर्ट का वकील होना चाहिए।

Judge Kaise Bane

Conclusion / निष्कर्ष :-

दोस्तों हमने इस लेख में Judge Kaise Bane से जुडी हर जानकारी आपको आसान शब्दों में समझाने व बताने का प्रयास किया है। यदि आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इस जानकारी को अपने उन साथियों , रिश्तेदारों व जान पहचान वालो तक जरूर शेयर करे जो Judge बनना चाहते है ताकि उनको इस बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके। यदि आपका कोई प्रश्न है तो आप हमे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है। हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
धन्यवाद

Team mystudentshelpline.com

Leave a Comment