BPSC सिलेबस और एग्जाम पैटर्न in Hindi

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का सिलेबस और एग्जाम  Hindi में बतया जा रहा है, हम आपको इस आर्टिकल में आपको हम BPSC का एग्जाम और सिलेबस के बारे में बतया है। BPSC (Bihar Civil Seva Exam) के मेंस और प्रिलिम्स (Mains and Prelims) दोनों के सिलेबस दिए गए हैं। संक्षेप में बता दूँ, कि बिहार लोक सेवा आयोग राज्य स्तरीय परीक्षा हर साल आयोजित नहीं की जाती क्योंकि बिहार में राजनीतिक उठा-पटक और सुस्त वातावरण रहता है, इसलिए यह आप चांस मिस नहीं करें।

BPSC परीक्षा द्वारा बिहार सरकार की सिविल सेवाओं में उच्च पदों पर सीधी नियुक्ति होने के कारण इसे राज्य सरकार की सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित किया जाता है। इस परीक्षा द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा, बिहार वित्त सेवा, बिहार शिक्षा सेवा आदि पदों पर नियुक्ति की जाती है।

BPSC परीक्षा की तैयारी भी लगभग संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की तरह ही की जाती है, अंतर यह है कि BPSC के लिये बिहार से संबंधित इतिहास, कला-संस्कृति, भूगोल, आर्थिक पहलुओं, बिहार के प्रशासन एवं बिहार से संबंधित समसामयिक घटनाओं के संबंध में विशेष तैयारी करनी होती है। BPSC प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु इससे संबंधित पाठ्यक्रम को भली-भाँति पढ़ना और समझना ज़रूरी है।

BPSC सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के नए अपडेट 

  • BPSC की अधिसूचना में कुछ बदलाव किये गए है जिन्हें उम्मीदवारों को समझना बहुत जरुरी है।  नीचे आगामी BPSC परीक्षा के लिए नए बदलाव पर नजर डालते है :
  • BPSC CDPO परीक्षा को अब BPSC CCE परीक्षा 2023 के साथ मिला दिया गया है। CDPO से संबंधित पदों पर आवेदन करने के लिए स्टूडेंट्स को अलग अलग आवेदन शुल्क भरना पड़ेगा 
  • नए अधिसूचना में DSP तकनिकी पद भी पेश किया गया है। EXTC, इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग के स्टूडेंट इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते है। 
  • इस नई अधिसूचना में एफएओ पोस्ट भी लाया गया है। 
  • आगामी BPSC परीक्षा 2024 के लिए प्रीलिम्स में नेगेटिव मार्किंग भी हो गया है। 

BPSC एग्जाम पैटर्न 2024 

BPSC परीक्षा में 3 चरणों में शामिल है, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार/इंटरव्यू।केवल जब कोई स्टूडेंट BPSC चयन प्रक्रिया और दस्तावेज  सत्यापन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेगा, तभी वह BPSC भर्ती 2024 के तहत पास होगा।   

परीक्षा का चरण परीक्षा का प्रकार समयमार्क्स 
BPSC प्रीलिम्स परीक्षा  ऑब्जेक्टिव2 घंटे  150
BPSC मुख्य परीक्षासब्जेक्टिवप्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे दो क़लीफ़िंग पेपर (हिंदी और बिकल्पिक सब्जेक्ट) 900 मार्क्स (300 मार्क्स के 3 पेपर जीएस1, जीएस2 और निबंध)
BPSC साक्षात्कार/इंटरव्यूशारीरिक रूप से परिभाषित नहीं   120  

  

BPSC प्रारम्भिक (प्रीलिम्स) एग्जाम पैटर्न 

  • BPSC CCE की प्रारम्भिक परीक्षा बहुविकल्पी प्रकार के प्रश्नो पर आधारित परीक्षा होगा। 
  • यह परीक्षा कुल 150 मार्क्स की होगी और इसमें 150 प्रश्न होंगे। 
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1 नंबर मिलेगा। 
  • 67वी BPSC परीक्षा तक किसी भी प्रकार के नकरत्मक मार्क्स की कोई योजना नहीं थी लेकिन अब BPSC के नए संसोधन एग्जाम पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में 0.25 मार्क्स नकरत्मक नंबर के रूप में काटे जायेंगे। 
  • इस परीक्षा के लिए स्टूडेंट को 2 घंटे की समयसीमा होती है।  
सब्जेक्टप्रश्नो की संख्यामार्क्सप्रश्नो की प्रकारसमय
सामन्य अध्ययन 150150 MCQs 2 घंटे
कुल 150 प्रश्न150 मार्क्स

BPSC मुख्य एग्जाम

  • वैकल्पिक पेपर में MCQ प्रकार के प्रश्न होंगे। 
  • मेन्स परीक्षा का समय 3 घंटे का होगा। 
  • पेपर पास करने के लिए स्टूडेंट्स को सामान्य हिंदी में 30% मार्क्स प्राप्त करना बहुत ही आवश्यक है। 
  • वैकल्पिक पेपर 100 मार्क्स का होगा और क़्वालिफिंग नेचर का होगा। 
प्रश्न पत्र    कुल अंक   समय 
सामान्य हिंदी (क्वलीफॉइंग, न्यूनतम 30%)1003 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर 13003 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर 23003 घंटे
वैकल्पिक पेपर (MCQ, क्वलीफॉइंग) 1003 घंटे
निबंध 3003 घंटे
कुल अंक  900

BPSC मुख्य परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स आवेदन में बतये गए वरियात के आधार पर इनमे से किसी एक भाषा को चुन कर अपना उत्तर लिखना होता है :

  1. हिंदी
  2. उर्दू
  3. अंग्रेजी 

BPSC सिलेबस 2024 

BPSC सिलेबस 2024 का आधिकारिक सुचने में बिस्तर से दिया गया है, BPSC परीक्षा का सिलेबस स्टूडेंट के लिए हिंदी में बताये है। आप इसके अनुसार अपनी परीक्षा की तयारी कर सकते है। 

प्रारम्भिक (प्रीलिम्स) परीक्षा का सिलेबस

  • इसमें केवल एक प्रश्न पत्र होगा.
  • टोटल मार्क्स 150 है.
  • आपको 2 घंटे का समय मिलेगा.
  • प्रारम्भिक परीक्षा का प्रश्नपत्र का नाम है – सामान्य अध्ययन (General Studies)

BPSC Prelims पेपर के टॉपिक्स 

  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य भूगोल और विशेष रूप से बिहार का प्राकृतिक भूगोल। 
  • सामान्य योग्यता को जाँचने वाले प्रश्न भी सम्मिलित होंगे। 
  • राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ। 
  • भारत की राज्यव्यवस्था (polity), भारत की आर्थिक व्यवस्था और स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में क्या-क्या परिवर्तन हुए। 
  • भारत का इतिहास और विशेष रूप से बिहार का इतिहास। 
  • भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन और इसमें बिहार का क्या योगदान है?

प्रारम्भिक परीक्षा केवल छानबीन परीक्षा के रूप में ली जाती है, इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्टूडेंट्स को मुख्य परीक्षा हेतु योग्य घोषित किया जाता है। 

 प्रारम्भिक परीक्षा के बाद परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों और उसके answer key को official website में upload कर दिया जाता है। 

मेंस परीक्षा का सिलेबस

BPSC COMPULSORY पेपर सिलेबस 

विषय कोडविषय पूर्णांकपरीक्षा की अवधि
01सामान्य हिन्दी 1003 घंटे 
02सामान्य अध्ययन- पत्र- 1 3003 घंटे 
03सामान्य अध्ययन- पत्र -2  3003 घंटे 

ये तो हो गए तीन विषय जिसमें आपको General Hindi में कम से कम 30%  मार्क्स लाना होगा।  हाँ भले ही इसके मार्क्स फाइनल मार्क्स में count नहीं होंगे मगर यह एक निर्णायक पेपर है। 

BPSC OPTIONAL पेपर सिलेबस 

सिर्फ एक ही विषय वैकल्पिक विषय के रूप में लेना है.

इस एक वैकल्पिक पेपर का कुल मार्क्स होगा = 300 मार्क्स और आपको समय दिया जायेगा 3 घंटे का.

विषय कोड विषय
04कृषि विज्ञान
05पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान
06मानव विज्ञान
07वनस्पति विज्ञान
08 रसायन विज्ञान
09सिविल इंजीनियरिंग
10वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि
11अर्थशास्त्र
12विद्युत इंजीनियरिंग
13भूगोल
14भू-विज्ञान
15  इतिहास
16श्रम एवं समाज कल्याण
17विधि
18प्रबन्ध
19 गणित
20यांत्रिक इंजीनियरिंग
21दर्शन शास्त्र
22भौतिकी
23राजनीति विज्ञान तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध
24मनोविज्ञान
25 लोक प्रशासन
26समाज शास्त्र
27सांख्यिकी
28 प्राणी विज्ञान
29 हिन्दी भाषा और साहित्य
30अंग्रेजी भाषा और साहित्य
31उर्दू भाषा और साहित्य
32बंगला भाषा और साहित्य
33संस्कृत भाषा और साहित्य
34फारसी भाषा और साहित्य
35अरबी भाषा और साहित्य
36पाली भाषा और साहित्य
37 मैथिली भाषा और साहित्य

BPSC इंटरव्यू/साक्षात्कार एग्जाम पैटर्न 

BPSC एग्जाम के सभी चरणों को पास करने के बाद अंत में चयनित स्टूइडेंट को साक्षात्कार दौर के लिए आना पड़ता है जिसके बाद साक्षात्कार में चयनित स्टूडेंट का दस्तावेज सत्यपान के साथ आगे बढ़ेंगे। साक्षात्कार में उम्मीदवारो के सामान्य ज्ञान, व्यक्तिगत और पद से संबधित कौशल का परीक्षा होता है। 

यदि स्टूडेंट को चयन के लिए उपयुक्त समझा जाता है। इसके बाद वे दस्तावेज सत्यपान प्रतक्रिया के लिए चुने जायेंगे और अंत में उनकी नियुक्ति इस पद के लिए की जाएगी। 

इंटरव्यू/साक्षात्कार का पूर्णांक है – 120 अंक

BPSC एग्जाम पैटर्न : तैयारी के लिए पुस्तक

BPSC सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2024 में इस पोस्ट के तहत उम्मीदवार यहां अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। BPSC CCE परीक्षा 2024 की अच्छी और उचित तैयारी के लिए उम्मीदवार को उन विशिष्ट सब्जेक्ट और बुक्स का अध्ययन करने की आवश्यकता है। जिन्हे इम्पोर्टेन्ट समझा गया है। यहां स्टूडेंट्स की मदद के लिए कुछ पुस्तके दी गई है, जिनका उपयोग स्टूडेंट परीक्षा की तैयारी के लिए कर सकते है।  

  • BPSC साल्व्ड पेपर्स प्री परीक्षा 
  • भारत का संविधान और भारत राजव्यवस्था 
  • BPSC PT सामान्य अध्ययन कुल संशोधन विशेष बिहार करंट अफेयर्स (किरण प्रकाशन का थिंक टैंक)
  • अपने राज्य को जाने : बिहार (विषेशज्ञ संकलन)
  • सामान्य हिंदी (ओंकार नाथ वर्मा) 

BPSC प्रारम्भिक न्यूनतम योग्यता अंक 

BPSC प्रारम्भिक परीक्षा में काम से काम अंक प्राप्त करने के लिए निर्धरित न्यूनतम योग्यता अंक का विवरण यहां सारिण के माध्यम से बताया गया है,जो इस प्रकार है : 

श्रेणी   न्यूनतम योग्यता अंक
सामान्य 40%
बीसी (BC) 36.5%
ओबीसी (OBC) 34%
महिल / एससी / एसटी / पीडब्लूडी (Women / SC / ST PwD) 32%

BPSC एग्जाम पैटर्न : शारीरिक माप 

बिहार पुलिस विभाग के तहत BPSC की पदों का पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ विशिष्ट शारीरिक मानक होना आवश्यक है। ये मानक इस प्रकार है:

उम्मीदवार श्रेणी उचाई (CM)सीना (CM)
पुरुष उम्मीदवारसामान्य/OBC  5 फिट 5 इंच32 इंच (बिना फुलाए)
महिला उम्मीदवारसामान्य/OBC5 फिट 2 इंच कोई नहीं 
SC / ST 5 फिट 2 इंच31 इंच (बिना फुलाए) सिर्फ पुरुष उम्मीदवार के लिए

उम्र सीमा

न्यूनतम उम्र, 20 वर्ष, 21 वर्ष एवं 22 वर्ष एवं अधिकतम अनारक्षित (पुरूष)- 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरूष एवं महिला)- 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 42 वर्ष

BPSC एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

BPSC एग्जाम, सबसे चुनौतीपूर्ण एमबीए प्रवेश परीक्षाओं में से एक के रूप में प्रसिद्ध है। BPSC परीक्षा के लिए प्रभावी ढंग से तैयारी करने के लिए, उम्मीदवार इन टिप्स का पालन कर सकते हैं…. 

  • एक व्यक्तिगत अध्ययन रणनीति बनाएं: पाठ्यक्रम को खंडों में विभाजित करें और कठिनाई के अनुसार प्रत्येक के लिए समय आवंटित करें।
  • अपनी ताकत और कमजोरियों का आकलन करें: अपनी ताकत को बनाए रखते हुए कमजोर क्षेत्रों में सुधार पर ध्यान दें।
  • अपनी तैयारी का तरीका चुनें: स्व-अध्ययन या कोचिंग कक्षाओं के बीच निर्णय लें और विश्वसनीय संसाधनों का उपयोग करें।
  • मॉक परीक्षाओं पर जोर दें: अपनी प्रगति का आकलन करने और समय प्रबंधन में सुधार के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें।
  • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों से अभ्यास करें: परीक्षा पैटर्न को समझने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें।
  • समसामयिक मामलों से अपडेट रहें: सामान्य जागरूकता अनुभाग के लिए समसामयिक घटनाओं से अवगत रहें। अखबार पढ़ें।
  • अपना समय प्रभावी ढंग से प्रबंधित करें: क्षमता अनुसार अध्ययन का लक्ष्य निर्धारित करें और एक तय शेड्यूल का पालन करें।
  • मार्गदर्शन और समर्थन लें: सलाह और प्रेरणा के लिए सलाहकारों या कैट टॉपर्स से संपर्क करने की कोशिश करें।
  • केंद्रित और प्रेरित रहें: सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें।
  • नियमित रूप से रिवीजन और अभ्यास करें: अवधारणाओं की समीक्षा करें, प्रश्नों का अभ्यास करें और अपनी अध्ययन योजना के प्रति प्रतिबद्ध रहें।

इस आर्टिकल में हमने बताया है BPSC सिलेबस और एग्जाम पैटर्न in Hindi, इस पोस्ट के जरिये हमने BPSC सिलेबस और एग्जाम पैटर्न in Hindi के बारे में सारी जानकारी बताये है, मुझे उम्मीद है की आप इस पोस्ट को पढ़कर अच्छे से समझ गए होंगे। अगर आपके मन में किसी तरह का सवाल है या कोई कोई और प्रॉब्लम है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपकी पूरी मदद करेंगे। 

धन्यवाद!

Leave a Comment